गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मिंत्रा बिग फैशन फेस्टिवल की शुरुआत 7 अक्टूबर से

नई दिल्ली : ऑनलाइन फैशन मार्केटप्लेस मिंत्रा ने अपने सबसे बड़े फेस्टिव फैशन महोत्सव, बिग फैशन फेस्टिवल (बीएफएफ) की घोषणा की है जो सात अक्टूबर से शुरू हो रहा है। कंपनी ने आज यहां कहा कि मिंत्रा के बीएफएफ के इस चौथे संस्करण में फैशन, ब्यूटी, और लाइफस्टाइल के 6000 से ज़्यादा ब्रांडों के 23 लाख से अधिक स्टाइल मिलेंगे। इस फैशन कार्निवल में 80 लाख से ज़्यादा ग्राहकों द्वारा खरीददारी किए जाने का अनुमान है। प्लेटफ़ॉर्म का यह प्रमुख वार्षिक फेस्टिव शॉपिंग बोनांज़ा 7 अक्टूबर से शुरू होगा।

इस महोत्सव में गैर-मेट्रो शहरों के ग्राहकों के पसंदीदा ब्रांडों के 5 लाख से ज़्यादा नये स्टाइल एकत्रित किए गये हैं। इस अवधि में बढ़ने वाले यातायात और प्लेटफ़ॉर्म पर आने वाले हर खरीददार के लिए शॉपिंग का सुगम व आसान अनुभव सुनिश्चित करने के लिए मिंत्रा ने अपने सिस्टम को एक साथ 10 लाख ग्राहकों को संभालने के लिए तैयार कर लिया है। इस साल इस पर शो-स्टॉपर्स, बीएफएफ स्पेशल और रिवार्ड्स जैसी फेस्टिव-सेंटर्ड कैटेगरीज़ भी उपलब्ध होंगी।
इस प्लेटफ़ॉर्म पर 150 से अधिक नए लॉन्च, क्रॉस-ब्रांड गठबंधन और दिलचस्प सेलेबxब्रांड क्रॉसओवर के साथ ‘बीएफएफ स्पेशल्स’ का अद्वितीय हीरो संग्रह मिलेगा। इन त्योहारों पर फैशन एवं ब्यूटी के अलावा जिन उभरती हुई श्रेणियों में माँग बढ़ने की उम्मीद है, उनमें होम प्रोडक्ट्स, लगेज, ट्रैवल एवं एक्सेसरीज़, जूते और हैंडबैग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *