गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लापरवाही बरतने पर सब इंजीनियर निलंबित

सागर : मध्यप्रदेश के सागर में जिला प्रशासन ने सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर एक सब इंजीनियर को निलंबित कर दिया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर दीपक आर्य ने सुरक्षा इंतजाम एवं अपने कर्तव्य के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने पर ईई और एसडीओ को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जबकि सब इंजीनियर वाय के नामदेव को निलंबित कर दिया गया है।
बताया गया कि विगत दिवस रात्रि के समय लगभग 8 बजे मकरोनिया-सिविल लाइन मार्ग पर स्थित कठवापुल पर सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते बिना सुरक्षा इंतजाम के पुल के पास लगे वृक्ष को जड़ से काटने पर वृक्ष की चपेट में आने सेना के चार पहिया वाहन समेत तीन-चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुये एवं चार पहिया वाहनों में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हुये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *