गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आप विश्राम कीजिए, हम सब संभाल लेंगे

जोधपुर : नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के जोधपुर में हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट की शुरुआत के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मौजूद नहीं होने को लेकर कहा है “ आप विश्राम कीजिए, हम सब संभाल लेंगे।” मोदी ने गुरुवार को जोधपुर में करीब पांच हजार करोड़ के विकास कार्यो के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए यह चुटकी ली। उन्होंने कहा कि वह यहां पांच हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करके आये है।

यह एक सरकारी कार्यक्रम था लेकिन हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत के सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मौजूद नहीं थे। क्योंकि उनको भरोसा है कि मोदी आया है तो सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा “मैं भी उनको कहना चाहता हूं कि आप विश्राम किजिए, हम सब संभाल लेंगे।”
प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर सिर्फ 600 रुपए में मिलेगा। इससे सभी बहनें त्योहारों को ज्यादा उमंग से मनायेगी। इससे देशभर की महिलाओं के साथ राजस्थान के भी 70 लाख परिवारों को फायदा मिलेगा। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि राजस्थान में हर बूथ पर कमल खिलाना है, जितना कमल खिलेगा उतना राजस्थान भी खिलेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें मारवाड़ के जन जन पर भरोसा है कि राजस्थान में कमल जरूर खिलेगा।
श्री मोदी ने कहा कि भारत का विश्व में डंका बज रहा है आज पूरा विश्व भारत की ओर बड़े गर्व से देख रहा है लेकिन कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विरोध करते करते भारत का ही विरोध करने लगी है। उन्होंने मोदी की गारंटी का मतलब है काम पूरा होने की गारंटी का जिक्र करते हुए कहा कि वन रैंक वन पेंशन, महिला आरक्षण आदि ऐसी कई गारंटियां है जिसे पूरी की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *