गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फ़्लेयर का नया अभियान बस फ़्लेयर और कुछ नहीं

नई दिल्ली : भारत में पेन सेगमेंट की सबसे बड़ी कंपनी फ़्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने ब्रांड एंबेसडर रणवीर सिंह के साथ नया अभियान ‘बस फ़्लेयर और कुछ नहीं’ की शुरूआत की है। कंपनी ने आज यहां कहा कि तेज़ गति से भाग रहे डिजिटल युग में, जहां प्रौद्योगिकी अक्सर केंद्र में रहती है उसका मानना है कि कागज पर कलम से लिखने का हमेशा जिंदा रहने वाला आकर्षण है। ब्रांड ने इसके साथ ही ‘लिख के दूं क्या’ अभियान भी शुरू किया है जो फ़्लेयर राइटोमीटर की विशेषता पर प्रकाश डालता है। ब्रांड फ़्लेयर राइटोमीटर 10,000 मीटर तक लिख सकता है।
कंपनी के निदेशक मोहित राठौड़ ने कहा “इनके माध्यम से, एफडब्ल्यूआइएल लोगों को हाथ से लिखे शब्दों की भावनात्मक शक्ति की याद दिलाने के मिशन पर है। यह अभियान हाथ से लिखने से जुड़ी यादों को जगाएगा, स्कूल में आदान-प्रदान किए गए प्रेम पत्रों से लेकर परिवार की छुट्टियों के पोस्टकार्ड तक, आपको दूसरे समय में ले जाने के लिए, प्यारी यादों को वापस लाने के लिए, और आपके आपके भीतर के कहानीकार से जुड़ने से जुड़ी यादगार यादों को ताजा करेगा। ‘बस फ़्लेयर और कुछ नहीं’ कलम से लिखने के समृद्ध इतिहास और उनके व्यक्तिगत आख्यानों का जश्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *