मुंबई : मुंबई के गोरेगांव में एक इमारत में शुक्रवार तड़के आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 39 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अग्निशमन सूत्रों के अनुसार आजाद मैदान के पास एमजी रोड पर जय भवानी बिल्डिंग में तड़के करीब तीन बजे लगी जिससे सात लोगों की मौत हो गयी। इमारत से 46 लोगों को बचाया गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
