दो की मौत, एक काे बचाया
रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज में आज हाथी पूजन करने तालाब पर गयीं तीन किशोरिया पानी में डूब गयी, जिनमें दो की मौत हो गई और एक को बचा लिया गया। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के बमनई गांव में अपने परिजनों के साथ तालाब पर हाथी पूजन के लिए गईं बालिकाएं, नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गयीं। लोगों ने कूदकर एक आदिवासी बालिका को सुरक्षित बचा लिया, जबकि मनीषा दांगी (13) और लक्ष्मी प्रजापति (14) की डूबने से मौत हो गयी। घटना के बाद प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया।
