नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ शनिवार को राजस्थान का दौरा करेंगे और गंगानगर, हनुमानगढ़ तथा जोधपुर जाएंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि एकदिवसीय दौरे में धनखड़ के साथ उनकी पत्नी डॉक्टर सुदेश धनखड़ भी रहेंगी। धनखड़ सूरतगढ़ में सेंट्रल स्टेट फार्म और जोधपुर में केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान केंद्र का दौरा करेंगे। इस यात्रा में उपराष्ट्रपति हनुमानगढ़ में गोगामेड़ी मंदिर में भी दर्शन-वंदना करेंगे।
