गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : तीन की मौत

देहरादून/चमोली : उत्तराखंड में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक वाहन से आगे निकलने की कोशिश में एक मोटर साइकिल पर सवार राज्य पुलिस के दो सिपाहियों सहित तीन व्यक्ति वाहन की चपेट में आ गए। घटना स्थल पर ही तीनों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक मोटर साइकिल पीपलकोटी से चमोली की और आ रही थी। मोटर साइकिल सवार वाहन टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान वह वाहन की चपेट में आ गए।

बताया गया है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों टेम्पो के नीचे कुचल गए। स्थानीय युवक चमोली निवासी दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ व दो पुलिस के जवान सचिन व मनवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। दोनो पुलिसकर्मी गोपेश्वर में तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *