भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शुक्रवार को बारिश से कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई और गिरे मलबे की चपेट में आकर मां बेटी सहित तीन घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपीगंज थाना क्षेत्र के जखांव गांव में मिट्टी का दीवार गिर जाने मां बेटी सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलो का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में कराया गया। दीवार के नीचे दब जाने से रामप्रकाश की पत्नी मोतीरानी (50 वर्ष),पुत्री करिश्मा (15 वर्ष),रेशमा (17 वर्ष) घायल हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज मे भर्ती कराया गया। जहां सभी घायलों की स्थिति खतरे के बाहर बताई गई है।
