गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत मामले में एपीआई गिरफ्तार

छत्रपति संभाजीनगर : महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) को एक शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक प्रेस बयान में यहां कहा गया कि शहर पुलिस की सीमा में क्रांति चौक थाने में कार्यरत आरोपी फारूक गफूर देशमुख ने चोरी के एक दर्ज मामले में शिकायतकर्ता को आरोपी नहीं बनाने के लिए उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एसीबी की शहर इकाई को दी। जिसके बाद एसीबी टीम ने शुक्रवार को जाल बिछाया और गफूर देशमुख को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *