गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रीवा में संस्कृत विश्वविद्यालय का भूमि-पूजन

रीवा : मध्यप्रदेश के जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लक्ष्मणबाग मंदिर परिसर रीवा में रामानुज संस्कृत विश्वविद्यालय का भूमि पूजन किया। शुक्ल ने कहा कि आज विंध्यवासियों का तीन पीढ़ियों का सपना पूरा हो रहा है। पूरे विंध्य में संस्कृत के विद्यालय और महाविद्यालय हैं। स्वामी ऋषि कुमार, पंडित रामसागर शास्त्री, पंडित कुशल प्रसाद शास्त्री पं. भगवानदत्त शास्त्री तथा अन्य संस्कृत विद्वानों ने बरसों विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रयास किया।

उन सब के आशीर्वाद से यह कार्य पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना में बहुत बड़ा योगदान दिया है। लगातार प्रयास करने के बाद हमको यह सौगात मिली है। आशा है कि रामानुज संस्कृत विश्वविद्यालय ज्ञान अध्यात्म और सनातन धर्म के विकास का केंद्र बनेगा।
उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा भारत ही नहीं दुनिया की अनेक भाषाओं की जननी है। वेद पुराण उपनिषद का अप्रतिम ज्ञान हमें संस्कृत भाषा के माध्यम से मिलता है। संस्कृत भाषा हमें ज्ञान के साथ-साथ जीवन के सच्चे संस्कार देती है। संस्कृत देव भाषा है। इसका जितना महत्व प्राचीन काल में था उतना ही महत्व वर्तमान काल में भी है। समारोह में कलेक्ट्रेट कार्यालय के 6 कर्मचारियों को श्री शुक्ल ने अनुकंपा नियुक्ति का आदेश प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *