रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली से होकर जाने वाली शारदा नहर आज मध्य रात्रि से आगामी 5 नवम्बर तक बन्द रहेगी। सिंचाई विभाग के सूत्रों से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार चौधरी चरण सिंह गिरजा बैराज बहराइच, लिंक चैनल शारदा बैराज शारदा नगर जिला लखीनमपुर खीरी शारदा सहायक पोषक नहर एवं पोषक नहर से विभिन्न जिलों को निकलने वाली मुख्य नहर, रजबहा आदि में सालाना निरीक्षण और रखरखाव आदि के लिए यह पोषक नहर आज मध्य रात्रि को बंद कर दी जायेगी और यह आगामी 05 नवम्बर तक बन्द रहेगी। इस दौरान नहर जो भी कमियां आदि होंगी उन्हें दुरुस्त करके पुनः 05 नवम्बर से नहर खोली जाएगी। यह नहर रायबरेली अमेठी लखनऊ ,बाराबंकी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और वाराणसी समेत करीब 16 जिलों को पोषित करती है।
