जयपुर : राजस्थान के धौलपुर जिले में पुलिस ने आज डकैती एवं आर्म्स एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे एक 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी कैलाशी गुर्जर जिले के थाना सदर इलाके में घड़ी सादरा गांव का रहने वाला है। डकैती एवं आर्म्स एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। इनामी अपराधियों और अवैध मादक पदार्थ के तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को बारां डीएसटी और धौलपुर सदर थाने के सहयोग से बारां जिले के भंवरगढ़ थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित को गिरफ्तार किया गया।
