गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बडे भाई ने की छोटे भाई की हत्या

भरतपुर : राजस्थान के डीग जिले में कुम्हेर तहसील के उद्योगनगर थाना अंतर्गत ताखा गांव में बड़े भाई द्वारा सोते हुए छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर देने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि हुये इस हत्याकांड से पहले नशे में धुत्त दोनो भाईयो के बीच बाजरे की फसल को लेकर विवाद हुआ था। वारदात के बाद हत्यारोपी भाई फरार बताया गया है।

पता चला है कि रात में हुई इस वारदात के बाद घर के सदस्य मुह अंधेरे गुपचुप तरीके से मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे लेकिन पिता ने पुलिस को इसकी सूचना देकर परिवार के लोगो के मंसूबो पर पानी फेर दिया। मामले को लेकर अविवाहित मृतक 28 वर्षीय धनवीर के पिता पूरण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को खेत से बाजरे की फसल काटकर घर में लाई गई थी। हत्यारोपी बड़ा बेटा 30 वर्षीय लोकेश अपने छोटे भाई धनवीर की फसल भी काटकर घर ले आ आया था। इसी पर दोनों भाइयों के बीच शराब के नशे में रात को बहस के साथ झगड़ा हो गया। मामला शांत होने पर परिवार के सभी लोग सो गए।

रात करीब 12 बजे बाद लोकेश उठा और सोते हुए धनवीर के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। धनवीर जोर से चिल्लाया तो परिजन उठे। तब तक लोकेश मौके से फरार हो गया। धनवीर की थोड़ी देर में ही मौत हो गई। थाना इंचार्ज राकेश ख्यालिया ने बताया कि कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। हत्यारोपी की तलाश शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *