बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को बस्ती मिनी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर से कुल 3 हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। नेशनल एसोसिएशन आफ यूथ के अध्यक्ष भावेश पाण्डेय ने बताया कि बस्ती मिनी मैराथन मे शास्त्री चौक से कंपनी बाग, गांधी नगर, रोडवेज के रास्ते जिलाधिकारी कार्यालय होते हुए वापस शास्त्री चौक तक 03 हजार 932 धावको ने हिस्सा लिया जिसमे से पुरुष वर्ग में अयोध्या स्टेडियम के प्रिंस राज यादव ने 16 मिनट 50 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कलहंस ग्रुप एकेडमी वाल्टरगंज के अभिषेक गोविंद ने 17 मिनट 10 सेकंड दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं अयोध्या स्टेडियम के ही अभिषेक यादव ने 17 मिनट 33 सेकंड में दौड़ पूरी कर पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में गोविंद कलहंस एकेडमी वाल्टरगंज की डिंपल सिंह ने 21 मिनट 42 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी अकादमी की पूजा वर्मा ने 21 मिनट 49 सेकंड में दाउदपुरी का दूसरा स्थान प्राप्त किया झांसी जिले से आई छाया ठाकुर ने 23 मिनट 32 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही 70 वर्षीय कोतवाल सिंह ने सबसे अधिक आयु वर्ग में दौड़ पूरी कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी,भारतीय रेल सेवा की पूर्व अधिकारी आशिमा सिंह,सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, नपा नगर पंचायत राना दिनेश प्रताप सिंह, इंजीनियर वीरेंद्र मिश्र आदि लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 11 हजार, साढ़े सात हजार और पांच हजार रूपये का चेक, अंग वस्त्र, शील्ड, प्रमाण पत्र आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बस्ती मिनी मैराथन में तीन हजार से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
