गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा के दबाव में काम कर रही है ईडी

झांसी : संजय सिंह की शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद आज वीरांगना नगरी झांसी में पार्टी के पदाधिकारियों ने ईडी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। यहां पार्टी पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सवाल उठाये और इसे पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित बताया। पार्टी की प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि ईडी पूरी तरह से भाजपा के दबाव में काम कर रही है और उनकी गिरफ्तारी से पहले नियमत: समन तक नहीं भेजा गया। संजय सिंह लगातार संसद में मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार , गरीबों, दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ संसद से लेकर सड़क तक आवाज उठायी और इसी कारण ईडी को उनके खिलाफ भाजपा ने इस्तेमाल किया है।
जिलाध्यक्ष अरशन खान ने कहा कि शराब घोटाला पूरी तरह से फर्जी है इस मामले में ईडी ने पूरे 12 घंटे तक संजय सिंह के घर की तलाशी ली फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। संजय जी ने अडानी के खिलाफ ईडी के समक्ष साक्ष्य पेश किया लेकिन ईडी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की जगह मोदी के दबाव में संजय सिंह को ही गिरफ्तार कर लिया। महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा ने कहा कि यह मामला पूरी तरह से फर्जी , बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *