गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तालाब में डूबकर युवक की मौत

कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में आज पुलिस ने तालाब में उतराता एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जमाल मऊ गांव का संतलाल (30) भरवारी कस्बे से शनिवार देर शाम अपने घर लौट रहा था जैसे ही घर के पास पहुंचा घर के बगल में बने तालाब में गिर गया । संतलाल के तालाब में गिरने की सूचना घर वालों को मिली तो देर रात तक उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया।

इसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंची और देर रात तक तालाब में खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली । संतलाल का शव आज सुबहतालाब में तैरता हुआ मिला जिसे पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *