नैनीताल : हरियाणा हिसार से नैनीताल घूमने आये पर्यटकों का वाहन खाई में गिरने से लगभग 36 पर्यटक घायल हो गये हैं। राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) एवं पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा के अनुसार हरियाणा से नैनीताल घूमने आये पर्यटकों का वाहन वापस लौटते वक़्त शाम को नैनीताल-कालाढ़ूंगी रोड पर नलिनी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। वाहन में 32 लोग सवार थे।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, मल्लीताल और कालाढूंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 18 घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। खबर लिखे जाने तक मौके पर राहत और बचाव कार्य झारी था। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
वाहन खाई में गिरा, 36 घायल
