गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खदान में डूबने से दो बच्चों की मौत

कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र के करहिया गांव में स्थित एक खदान में नहाने गए दो बच्चों की आज गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों बच्चे खदान के आसपास खेल रहे थे। उसी दौरान पानी से भरी खदान में नीचे उतरकर नहाने लगे और डूबने लगे। साथ खेल रहे बच्चों ने इस पूरे घटना की जानकारी भाग कर गांव में दी। सूचना के बाद लोग खदान की तरफ भागे और बच्चो को निकाला तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चो को लेकर परिजन कटनी जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *