गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो सगी बहनों की हत्या में बड़ी बहन गिरफ्तार

इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बलरई इलाके के बहादुरपुर में दो बहनों की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इटावा के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने दो सगी बहनों की हत्या का खुलासा कर बड़ी बहन की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए आज बताया कि इस मामले में रविवार शाम आरोपी बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है।

उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त किया गया फावड़ा और अन्य सामग्री बरामद कर ली गई है। हत्यारोपी बड़ी बहन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। करीब 10 घंटे की पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद बड़ी बहन ने जुर्म स्वीकार किया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी जोन कानपुर प्रशांत कुमार और फोरेंसिक टीम ने मामले की छानबीन की थी।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि अंजलि (19) को उसके प्रेमी से मिलते देख दोनों छोटी बहनों रोशनी (07) और शिल्पी (05) ने इसकी शिकायत माता पिता से कर दी थी। इसी गुस्से में अंजलि ने अपनी दोनों छोटी बहनों की हत्या घर के ही एक अलग कमरे में फावड़े से कर दी थी। हत्या को अंजाम देने के बाद उसने सबूत मिटाने के लिए अपने कपड़े और फावड़े को धो दिया था। कानपुर से आई फॉरेंसिक टीम और इटावा की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से साक्ष्य जुटाकर युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा है कि वह इस मामले में प्रभावी पैरवी करते हुए जल्द से जल्द आरोपी युवती को सजा दिलाने का कार्य करेगी।
दो सगी बहनों की हत्या की वारदात को लेकर के कानपुर जोन के आईजी प्रशांत कुमार सिंह जहां मौके पर पहुंचे और उन्होंने फॉरेंसिक टीम के साथ कई घंटे तक विभिन्न स्तर पर इस पूरी घटना को लेकर के सिलसिले बार ढंग से पड़ताल की। अंजलि के इस कृत्य की पिता जयवीर सिंह और उनकी मां सुशीला को कोई जानकारी नहीं थी क्योंकि घटना के समय वह दोनों अपने खेत खलियान पर काम कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *