गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में गिरावट

मुंबई : वैश्विक स्तर से मिल कमजोर संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर लगभग हर क्षेत्र में हुयी बिकवाली के कारण आज शेयर बाजार में गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी गिरावट लेकर बंद हुआ। हमास के आतंकियों और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर बन रही भू राजनैतिक स्थिति से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शेयर बाजार में रही गिरावट के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 483.24 अंक टूटकर 65512.39 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 141.15 अंक उतरकर 19512.35 अंक पर रहा।

दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों में भी तेजी बिकवाली देखी गयी जिससे बीएसई का मिडकैप 1.22 प्रतिशत गिरकर 31686.69 अंक पर और स्मॉलकैप 1.72 प्रतिशत फिसलकर 37209.94 अंक पर रहा। बीएसई में सभी समूह गिरावट में रहे जिसमें सर्विसेस में सबसे अधिक 2.73 प्रतिशत की और आईटी में सबसे कम 0.18 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी। इस दौरान बीएसई में कुल 3929 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2804 को नुकसान उठाना पड़ा जबकि 993 हरे निशान में रही। 132 कंपनियों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
वैश्विक स्तर पर मिश्रित रूख देखा गया। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.30 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.18 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि जर्मनी का डैक्स 0.54 प्रतिशत , चीन का शंघाई कंपोजिट 0.44 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.26 प्रतिशत की गिरावट में रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 435 अंकों की गिरावट लेकर 65560.07 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 65789.98 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन इसी दौरान बिकवाली शुरू होने से यह सत्र के दौरान 65434.61 अंक के निचले स्तर तक उतरा। अंत में यह पिछले दिवस के 65995.63 अंक की तुलना में 483.24 अंक अर्थात 0.73 प्रतिशत टूटकर 65512.39 अंक पर रहा।
सेेेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मात्र तीन कंपनी ही बढ़त बनाने में सफल रही जबकि 27 को नुकसान उठाना पड़ा। इसी तरह से एनएसई का निफ्टी 114 अंकों की गिरावट लेकर 19539.45 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 19588.95 अंक के उच्चतम और 19480.50 अंक के निचले स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस के 19653.50 अंक की तुलना में 141.15 अंक अर्थात 0.72 प्रतिशत गिरकर 19512.35 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से मात्र सात हरे निशान में रही जबकि 43 को नुकसान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *