अहमदाबाद : स्पिनी ने नवाचार की दिशा में सफर जारी रखते हुए देश में अपना चौथा पार्क गुजरात के अहमदाबाद में लॉन्च किया है। स्पिनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नीरज सिंह ने सोमवार को यहां जारी अपने बयान में कहा कि अहमदाबाद में वैष्णोदेवी रोड पर स्वर्णिम स्टोन पर स्थित सात एकड़ के क्षेत्र में फैले इस हब में विभिन्न प्रकार के स्पिनी वाहन प्रदर्शित किए जाते हैं। अहमदाबाद के लोगों के लिए नवाचार को सशक्त बनाने और कार खरीदने के अनुभव को और बेहतर बनाने के अपने मिशन में देश के अग्रणी फुल-स्टैक इस्तेमाल की गयी कार (यूज्ड कार) खरीदने और बेचने वाले प्लेटफॉर्म स्पिनी ने अपनी स्पिनी पार्क सुविधा के माध्यम से ग्राहक जुड़ाव में 80 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि देखी है।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली यूज्ड कारों का विस्तृत चयन प्रदान करना है जो अहमदाबाद के बाजार में हमारे ग्राहकों की अनोखी प्राथमिकताओं और जरूरतों को पूरा करेगा। हमारे पार्क में 800 से अधिक स्पिनी एश्योर्ड और बजट कारों सहित विभिन्न प्रकार के वाहन हैं। स्पिनी के सिटी हेड संदीप शर्मा ने बताया कि स्पिनी ने देश भर में 57 से अधिक कार हब संचालित किए है जिनकी कुल पार्किंग क्षमता 20,000 कारों की है। स्पिनी ने पिछले साल बेंगलुरु में अपना प्रमुख और भारत का सबसे बड़ा प्रायोगिक केंद्र और 2023 की पहली तिमाही में पुणे और कोची में दो और स्पिनी पार्क भी लॉन्च किए हैं।
स्पिनी ने किया अपना चौथा पार्क लॉन्च
