नई दिल्ली : महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की सहायक कंपनी महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड में इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन (आईएफसी) 6020 करोड़ के मूल्याकंन पर 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगा और 300 करोड़ रुपये की पहली किश्त कंपनी को मिल गयी है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि आईएफसी से उसे निवेश की पहली किश्त प्राप्त हुई है। महिंद्रा के साथ एसेट ट्रांसफर करार और बिजनेस हस्तांतरण करार के बाद इस कंपनी ने सितंबर 2023 में वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया।
एग्रीमेंट के समापन के अनुसार सितंबर 2023 में वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया था। एमएलएमएमएल ने नियामक और प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं को पूरा कर लिया है और आईएफसी से 300 करोड़ रुपये की पहली किश्त प्राप्त कर ली है। आईएफसी के साथ यह साझेदारी उन साझा मूल्यों और महत्वाकांक्षाओं को दर्शाती है जो दोनों संस्थाओं ने टिकाऊ, समावेशी और स्वच्छ गतिशीलता समाधानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में प्रदर्शित की हैं। एमएलएमएमएल लास्ट माइल कनेक्टिविटी और कार्गो परिवहन समाधानों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी में आईएफसी करेगा निवेश
