गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सरपंच की गोली मारकर हत्या

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर के पडाव थाना क्षेत्र के कांति नगर में आज एक सरपंच की पांच हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सरपंच विक्रम रावत ग्वालियर के पडाव थाना क्षेत्र के कांति नगर में रहते थे। सुबह वह एक मामले में एडवोकेट प्रशांत शर्मा के घर उनसे मिलने जा रहे थे। तभी मोटर साइकिल सवार और पास ही घात लगाकर खडे हमलावरों ने उन्हें घेर कर कार से निकालकर गोली मार दी। इस घटना के बाद हमलावर भाग निकले। वहीं पूरी घटना पास ही के सीसीटीवी में कैद हो गयी।
उधर, घटना की सूचना जैसे ही बन्हेरी गांव में पहुंची वैसे ही विक्रम रावत के समर्थकों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी। बताया जाता है कि इससे कोई जन हानि तो नहीं हुई है। बताया जाता है कि सरपंच विक्रम रावत एक हत्याकांड मामले में गवाह थे। कल उक्त मामले में फैसला आना था। इसी सिलसिले में विक्रम एडवोकेट प्रशांत शर्मा से मिलने के लिए गए थे। तभी आरोपियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *