गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल कल आमसभा को संबोधित करेंगे

भोपाल : राहुल गांधी कल मध्यप्रदेश के शहड़ोल जिले के ब्यौहारी में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज यहां मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार गांधी सुबह 10.50 बजे सतना पहुंचेंगे। वे वहां से दोपहर 12 बजे रवाना होंगे और 12़ 30 बजे शहडोल के ब्यौहारी में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। गांधी दोपहर दो बजे ब्यौहारी से वापिस सतना जाएंगे और वहां से दोपहर 2़ 20 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। चुनावी परिप्रेक्ष्य में गांधी की यह दूसरी आमसभा होगी। इसके पहले वे शाजापुर जिले के पोलायकलां में अपनी पहली जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *