गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गाजा पर ‘पूर्ण घेराबंदी’ का आदेश

यरूशलेम : इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गाजा पट्टी के शासक इस्लामी फिलिस्तीनी समूह हमास द्वारा इजरायल पर किए गए घातक हमले के जवाब में सोमवार को गाजा पट्टी पर ‘पूर्ण घेराबंदी’ का आदेश दिया। गैलेंट ने शीर्ष इजरायली सैन्य अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन करते हुए एक वीडियो बयान में कहा, “हम गाजा पर पूरी तरह से घेराबंदी कर रहे हैं।” गैलेंट ने चेतावनी दी, “कोई बिजली नहीं होगी, कोई भोजन नहीं होगा, कोई ईंधन नहीं होगा… सब कुछ बंद है।”
इज़रायली ऊर्जा मंत्री इज़रायल काट्ज़ ने इज़रायली राष्ट्रीय जल कंपनी मेकोरोट को “तत्काल (गाजा को) पानी की आपूर्ति बंद करने” का आदेश दिया और इसके बाद रविवार को क्षेत्र में बिजली और ईंधन की इज़रायली आपूर्ति काट दी गई । शनिवार को इजराइल के खिलाफ हमास के अचानक हमले के बाद इजराइल और गाजा आतंकवादियों के बीच लड़ाई के बाद ये कदम उठाये गये है।

हमास के हमले में अब तक इजरायल में कम से कम 700 लोग मारे गए व 2243 लोग घायल हैं, जबकि जवाबी कार्रवाई में इजरायली हवाई हमलों में गाजा में कम से कम 493 लोग मारे गए तथा 2200 से अधिक घायल हैं। इज़राइल गाजा को बिजली आपूर्ति के कुछ हिस्से के साथ-साथ वस्तुओं और दवाओं के आयात और निर्यात और तटीय क्षेत्र के अंदर और बाहर लोगों के आने-जाने को नियंत्रित करता है। लगभग 23 लाख लोगों की आबादी वाला यह एन्क्लेव 2007 से इजरायल-मिस्र की नाकाबंदी के तहत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *