अजमेर : राजस्थान में नवगठित ब्यावर जिले के बर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अहम कार्यवाही करते हुए विधानसभा चुनाव घोषणा के साथ ही दो लाख रूपये मुल्य की 691.2 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। ब्यावर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि 80 पेटियों में 3840 कांच के पव्वे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी फारूख खान (24) निवासी लिलाम्बा,पुलिस थाना रायपुर, ब्यावर है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में अवैध मादक पदार्थ डोडापोस्त बरामद किया गया। महिन्द्रा गाड़ी की जांच में परिवहन कर ले जाई जा रहे 18 कट्टों में 330.500 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद किया। जिसकी कीमत 49,57,500 आकी गई। परिवहन वाहन के साथ आरोपी मनोहर जाट (32) निवासी गोगानाड़ा (सिंगड़), पुलिस थाना नागौर सदर को गिरफ्तार किया है।
