गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नगरपरिषद द्वारा गार्बेज चार्ज वसूले जाने की निंदा

सिरसा : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने शहरवासियों से नगरपरिषद द्वारा गार्बेज चार्ज वसूले जाने की निंदा की है। जारी बयान में शर्मा ने कहा कि पूरा शहर गंदगी से अटा पड़ा है। कूडा उठान वाली गाडिय़ां नियमित रूप से गलियों में नहीं आती। उन्होंने कहा कि शहर से गंदगी उठाना नगरपरिषद का काम है और इसके लिए लोगों से टैक्स वसूलना सरासर नाजायज है। शर्मा ने कहा कि नगरपरिषद के अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। नप के खजाने में पड़े पैसे को अधिकारी चट करते जा रहे हैं और इसकी भरपाई आम जनता से करने के लिए तरह तरह के नियम लागू कर रहे हैं।
शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लोगों ने इस उम्मीद के साथ सत्तासीन किया था कि वह उनकी समस्याओं को दूर करेगी और उनकी सहूलियत के लिए काम करेगी। मगर लोगों का यह सोचना गलत साबित हुआ है। असल में भाजपा सरकार लोगों को परेशान करने पर तुली हुई है। सरकार की अनदेखी व लापरवाही के चलते अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं और मनमाने तरीके से काम करके जनमानस को मानसिक रूप से प्रताडित करने का काम कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह जनविरोधी सरकार थोड़े दिन की मेहमान रह गई है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद तमाम अव्यवस्थाओं को दूर कर आमजन को राहत देने का काम किया जाएगा। राजकुमार शर्मा ने नगरपरिषद को चेतावनी दी कि वह लोगों को परेशान करना बंद करे और गार्बेज चार्ज की वसूली को तुरंत प्रभाव से बंद करे। अन्यथा कांग्रेस आंदोलन शुरू करने पर मजबूर हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *