खंडवा : मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रुधि टोल टेक्स के पास आज सुबह एक पिकअप के ट्रक से टकरा जाने से पिकअप में सवार 10 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिवनी मालवा जिले के श्रद्धालु पिकअप वाहन से खंडवा में स्थित दादाजी धुनीवाले महाराज के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान रुधि टोल टैक्स के पास पिकअप वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर घायलों को इंदौर रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
