पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में दीवार धसकने से दो बच्चों की मृत्यु हो गयी और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल महिला को जिले के अजयगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजयगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत फरस्वाहा के सुनहरा गांव में सोमवार शाम दीवार धसकने से यह हादसा हुआ। दीवार खोदने के दौरान वह अचानक धसक गयी। मलबे में सिवानी अहिरवार (13) और शिवम अहिरवार (11) के शव निकाले गए। घायल महिला की पहचान तुलसा प्रजापति के रूप में हुयी है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच में ले लिया है।
