अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले की मदनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि प्रार्थी ने 8 सितंबर को दर्ज प्रकरण में बताया कि आरोपी नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के बाद भी फोन पर तंग किया करता था। बर्दाश्त के बाहर होने पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली।
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी कमल जाट (21) निवासी मंमाणा, पुलिस थाना नरैना, जिला दूदू को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो की धारा में प्रकरण दर्ज है।
नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
