सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिला में निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर एक पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने जिले के मेहतवाड़ा में मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव लखन सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य बहुत ही सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है, इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
