गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देवरिया कांड की जांच सीबीआई करे

देवरिया : समाजवादी पार्टी (सपा) ने देवरिया में जमीनी विवाद में हुये नरसंहार की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूराे (सीबीआई) से कराने की मांग की है। पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिले के रूद्रपुर क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर लेहड़ा पहुंचा और पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदना की। फतेहपुर गाँव से वापस आने के बाद श्री त्रिपाठी ने यूनीवार्ता से कहा कि घटना बहुत ही दुखद है। घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए तथा पीड़ित परिवारों को पूर्ण सुरक्षा मुहैया करायी जानी चाहिये।

घटना में मारे गये मृतक आश्रितों को सरकार एक-एक करोड़ रूपये की सहायता राशि प्रदान करे और मृतक प्रेम यादव की पत्नी से तहरीर लेकर उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाये। उन्होने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल आज फतेहपुर गाँव गया था। प्रतिनिधिमण्डल को कुछ देर के लिए गाँव से कुछ दूरी पर प्रशासन ने रोक लिया था मगर बाद में उसे जाने दिया गया।

प्रतिनिधिमण्डल सबसे पहले मृतक प्रेम यादव के घर जाकर उनके परिजनों से मिला। उन्होंने बताया कि मृतक सत्य प्रकाश दुबे के घर पर कोई नहीं मिला और वहाँ वस्तु स्थिति की जानकारी लेकर प्रतिनिधिमण्डल गांव से वापस आ गया है। दुबे के बेटे देवेश शहर के एक मुहल्ले में रह रहे है, वहाँ जाकर उनसे मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि सारी जानकारी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देंगे और खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुजारिश करेंगे कि बुलडोजर की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए क्योंकि बुलडोजर की कार्रवाई से आपसी सामाजिक सौहाद्र खराब होता है। इस घटना में जो भी दोषी हो उनके खिलाफ भारतीय संविधान और कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *