बाड़मेर : राजस्थान में बाडमेर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरहद डोली में नाकाबंदी कर एक ट्रक से 44 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त बरामद दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 6 करोड़ 60 लाख रुपए आंकी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि नाकाबंदी में जोधपुर की तरफ से आ रहे ट्रक को रुकवा तलाशी ली जिसमें 191 कट्टों से कुल 44 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत ट्रक सवार देवाराम जाट निवासी पोषाल थाना शिव एवं प्रकाश जाट निवासी खोखा थाना बागोड़ा जिला जालौर को गिरफ्तार कर किया गया। गिरफ्तार आरोपी देवाराम 5-5 हजार रूपए एवं जिला बालोतरा से 2 हजार का इनामी है, इसके विरुद्ध चोरी के पांच मुकदमे दर्ज है।
