कन्नूर : केरल में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और सीमा शुल्क अधिकारियों के एक संयुक्त अभियान में, मंगलवार को कन्नूर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दो यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत का लगभग 1,829 ग्राम तस्करी का सोना जब्त किया। दोनों यात्री अलग-अलग एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ानों में शारजाह और दुबई से यहां पहुंचे। उन्होंने सोने को कैप्सूल के रूप में अपने शरीर के अंदर छिपा रखा था।
सीमा शुल्क सहायक आयुक्त शिवरामन के नेतृत्व वाली टीम ने कासरगोड के अब्दुल निशार को हिरासत में लिया। निशार शारजाह से 64 लाख रुपये मूल्य के 1080 ग्राम सोना साथ लाए था, जबकि दुबई से आए कोझिकोड जिले के वडकारा के महमूद को 44 लाख रुपये मूल्य के 749 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया। सीमा शुल्क सूत्रों ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर डीआरआई ने सीमा शुल्क अधिकारियों के साथ संयुक्त छापेमारी की।
कन्नूर हवाईअड्डे पर सोना जब्त, दो गिरफ्तार
