गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गैस टेंकर में आग से चालक की मौत

नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक गैस टेंकर के डिवाईडर पर चढ़ने और पलट जाने से उसमें सवार चालक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राज्य मार्ग क्रमांक 44 नरसिंहपुर लखनादोन मार्ग पर मुुंगवानी थाना क्षेत्र के डुडवारा गांव के पास कल एक गैंस टेंकर डिवाईडर पर चढ़ा गया और इसके बाद टेंकर के पलट जाने से आग लग गई। इस घटना में टेंकर चालक के आग की चपेट में आने से जिंदा जलकर उसकी मौत हो गयी है। आग पर काबू पाने के लिए दो दमकल बुलाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *