गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

15 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या

सिरसा : हरियाणा में सिरसा जिले के बेगू रोड निवासी चिकित्सक की 15 वर्षीय बेटी विनीता ने मानसिक तनाव के चलते गत मंगलवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित की मां जब घर पहुंची तो उसे घटना का पता चला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतार कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया है। विनीता नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। करीब 15 दिन पहले उसके बुआ के लड़के की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते थे। बुआ के लड़के की मौत होने के बाद विनीता परेशान रहने लगी। मंगलवार शाम विनीता की मां शीला जब घर पर पहुंची तो उन्होंने कमरे में लगी रॉड के साथ विनीता को लटके पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *