गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वाहन की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत

रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली के लालगंज इलाके में बुधवार सुबह शौच को गयी दो बुजुर्ग महिलाओं की भारी वाहन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालगंज इलाके के कानपुर लालगंज हाई -वे के सैमबंसी मोड़ पर सुबह शौच को गयी दो बुजुर्ग महिलाओं रामकली (65) और फूलमती (66) की डीसीएम गाड़ी की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि सुबह करीब छह बजे दोनों बुजुर्ग महिलायें शौच को निकली थी, तभी अचानक यह दोनो महिलाएं पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार डीसीएम गाड़ी की चपेट में आ गयी। घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनो मृतको के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने वाहन को कब्ज़े में ले कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *