फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना उत्तर में दबंगों द्वारा चौथ वसूली मांगने को लेकर परेशान एक युवक द्वारा पुलिस में तीन भाइयों के खिलाफ गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना उत्तर क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी रजत कुमार पुत्र गोपाल ने पुलिस में जैन नगर खेड़ा निवासी कमलेश यादव उसके भाई सोनू और मोनू पुत्रगण ववलेश यादव के खिलाफ परेशान कर चौथ मांगने की शिकायत की की गई। पीड़ित ने बताया है कि विगत सोमवार को भी तहसील के पास नाले पर जाते समय उक्त भाइयों ने रोक कर उसके साथ जबरदस्ती करते हुए ग्यारह हजार तीन सौ रुपए जेब से निकाल लिए गये थे। उसके बाद भी बराबर रुपये वसूली के लिए धमकी दे रहे है। वीडियो पर हथियार दिखाकर परिवार को मारने की धमकी देते हैं।
