गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मेघालय सरकार ने यात्रियों के लिए जारी की हेल्पलाइन नंबर

शिलांग : मेघालय सरकार ने बिहार के बक्सर जिले में बुधवार रात रघुनाथपुर स्टेशन के पास दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारण यात्रियों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए एक हेल्पलाइन नंबर जारी की है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “हम रेलवे अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मेघालय के नागरिक सहायता के लिए राज्य अधिकारियों से हेल्पलाइन नंबर 18003453644 पर संपर्क कर सकते हैं।”

इसके अलावा, आपातकालीन स्थिति में नागरिकों के लिए मेघालय हाउस गुवाहाटी के. थाबा 7896167945, खरमोन, जिला परिवहन अधिकारी री-भोई जिले से 887003923, रिची मोमिन 9615208771 और मुद्दों के समन्वय और समाधान के लिए ह्यूबर्ट नोंगब्री 7005627065 पर यात्री संपर्क कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना पर उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से बात की है।” उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और यात्रियों को आगे की यात्रा पर ले जाने के लिए ट्रेनें शुरू हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *