गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में बारिश, हिमपात होने के आसार

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अगले चार दिनों के दौरान ऊंची चोटियों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश या फिर हिमपात होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
राजधानी श्रीनगर में अगले 24 घंटों के दौरान ऊंची चोटियों में हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात हो सकता है। केन्द्रशासित प्रदेश में शनिवार से अगले चार दिनों के दौरान व्यापक रूप से रूक रूक कर बारिश या फिर हिमपात हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहा कि इस अवधि के दौरान ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है, ऊंची चोटियों पर हिमपात हाेने का 75 प्रतिशत अनुमान है। मौसम के उतार-चढ़ाव से पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। फिलहाल मौसम मुख्यतः साफ है। विभाग के मुताबिक आज शाम तक बादल छाये सकते हैं और जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर रात में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश या बर्फबारी होने हो सकती है।
मौसम खराब होने के कारण जोजिला दर्रा, मुगल रोड, सिंथन टॉप, सदनाटॉप और कश्मीर घाटी के अन्य ऊंचे इलाकों जैसे संवेदनशील स्थानों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। मौसम अधिकारियों ने खराब मौसम के मद्देनजर किसानों को 14-18 अक्टूबर तक फसलों की कटाई नहीं करने की सलाह दी गयी है।
श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दक्षिण कश्मीर में पर्यटन स्थल पहलगाम में 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, कोकेरनाग का पिकनिक स्पॉट में 8.9 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *