विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को अंगल्लू हिंसा मामले में अग्रिम जमानत दे दी। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति के सुरेश रेड्डी ने नायडू को अग्रिम जमानत दे दी। नायडू इस मामले में एक आरोपी हैं। चार अगस्त को जब नायडू अन्नामय्या जिले के अंगल्लू शहर में एक सिंचाई परियोजना का दौरा करने जा रहे थे, तब हिंसक घटनाएं हुई थी। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री कथित कौशल विकास घोटाला मामले में नौ सितंबर से राजमुनरी केंद्रीय कारागार में बंद हैं। विजयवाड़ा में एसीबी कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 19 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी।
