गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो आदतन अपराधी जिला बदर

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिला मजिस्ट्रेट अंकित अस्थाना ने पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के प्रस्ताव पर दो आदतन अपराधियों को जिला बदर किया है। इन आदतन अपराधियों पर विभिन्न थानों में विभिन्न अपराधों के मामले पंजीबद्ध है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिन दो आदतन अपराधियों को जिला बदर किया है, उनमें थाना स्टेशन रोड़ सुभाष नगर मुरैना निवासी 19 वर्षीय सौरभ गुर्जर और उत्तमपुरा मुरैना निवासी 42 वर्षीय अशोक जाटव के नाम शामिल है।

इन दोनों आदतन अपराधियों कि आपराधिक, असामाजिक गतिविधियों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लोक व्यवस्था एवं जनसाधारण के हित में शान्ति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट श्री अस्थाना ने इन आदतन अपराधियों को आदेशित किया है, कि वह जिला मुरैना एवं उसके निकटवर्ती जिले ग्वालियर, भिण्ड, श्योपुर एवं शिवपुरी की सीमा से 01 वर्ष की अवधि के लिये बाहर चला जाये, बिना पूर्व स्वीकृति के इन जिलों की सीमा में प्रवेश न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *