गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्वास्थ्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

भुवनेश्वर : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा के पारादीप बंदरगाह के एक स्वास्थ्य अधिकारी को शुक्रवार को शिकायतकर्ता से 54 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। सीबीआई सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता की कंपनी के चालक दल के सदस्यों के लिए पोर्ट हेल्थ मेडिकल क्लीयरेंस जारी करने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में पारादीप के पोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (पीएचओ) के एक अधिकारी डॉ. राजेंद्र नारायण पाणिग्रही के खिलाफ एक शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

बाद में, सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को 54 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इसके अलावा, पारादीप, कटक और बालासोर में आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली गई, जिससे 17 लाख रुपये नकद और 20,558 अमेरिकी डॉलर के अलावा ओडिशा और हैदराबाद में विभिन्न स्थानों पर पांच संपत्तियों से संबंधित कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों को आज विशेष न्यायाधीश भुवनेश्वर की अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *