गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र में शनिवार को दिन दहाड़े एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि झूंसी थाना क्षेत्र के महमूदाबाद निवासी सत्यपाल भारतीय उर्फ बाबा (50) को उसी गांव के ननका भारतीय का सत्यपाल से पुराना संपत्ति का विवाद चल रहा है। शनिवार को संपत्ति को लेकर उठे विवाद के दौरान ननका ने सत्पाल को गाेली मार दी और फरार हो गया। गोली ननका के सिर में लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ननका भारतीय की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले महमूदाबाद में ही सत्यपाल के पैरा कमांडो भाई पर भी जान लेवा हमला किया गया था लेकिन वह बच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *