गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस-ट्रक की टक्कर : चार की मौत, 15 घायल

प्रतापगढ़ : राजस्थान में प्रतापगढ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र में आज सांवलियाजी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओ से भरी बस ट्रक से टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गयी तथा 15 से अधिक घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी यात्री सुहागपुरा तहसील के रहने वाले है। शनिवार सुबह को यह बस गांव से निकलते ही दो कि मी दूर कचोटिया गांव में यहा हादसा हो गया था। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान नाथूलाल मीणा (60) निवासी लंबा डबरा, रूपलाल मीणा (45), हीरालाल मीणा (50), गोपाल मीणा (62) के रूप में हुई है। इसके अलावा 12 से अधिक यात्री घायल हो गये। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को प्रतापगढ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों को उचित इलाज को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *