शिमला : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में ममलीग सड़क मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। कंडाघाट के रहने वाले सुनील दत्त ने पुलिस को बताया कि जब वो वाकनाघाट से ममलीग सड़क पर काम कर रहा था। इस दौरान कार (एचपी64सी 0948) वाकनाघाट से ममलीग की तरफ तेज गति से आई तथा गांव गरु से करीब 200 मीटर आगे मंडप के पास ढांक से सीधी नीचे लुढ़क गई। गाड़ी में तीन युवक दीक्षित, धर्मवीर तथा निखिल बैठे थे। कार को तीनों में कौन चला रहा था, पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने हादसे में दीक्षित (18) व धर्मवीर (18) निवासी की मृत्यु हो गई। जांच में सामने आया है कि गाड़ी को तेज गति व लापरवाही से चलाने के कारण हादसा हुआ है। कंडाघाट में आईपीसी की धारा 279, 337, 304-। में मामला दर्ज किया गया है।। हादसे की घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। उधर, मामले की पुष्टि सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
तेज रफ्तारी ने ली दो युवकों की जान
