गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

क्यूबिक इंफ्रा को मिला गोवा मेडिकल कॉलेज में नया साइकेट्रिक विंग बनाने का ठेका

नई दिल्ली : इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी क्यूबिक इंफ्रा को गोवा मेडिकल कॉलेज में एक पूरे नए साइकेट्रिक हॉस्पिटल के निर्माण का ठेका मिला है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसे पूरा करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया। उसने कहा कि गोवा राज्य इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जीएसआईडीसी) द्वारा अनुमोदित 105 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना इस साल के अंत तक पूरी हो जायेगी। कुल 96000 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्मित यह विंग विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित होगी जहां लोगों को स्पेशल थैरेपी का उपयोग करके सर्टिफाइड काउंसलर की देखरेख में रखा जाएगा। वर्तमान में, क्यूबिक इंफ्रा इस अस्पताल में क्वार्टर, एक रिसर्च और डेवलपमेंट ब्लॉक और एक किचन ब्लॉक कुल 3 संरचनाओं का निर्माण कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *