गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर जिले की स्याना तहसील में प्रशासन की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ रविवार को कार्रवाई की । गंगा नदी के समीप स्थित रवानी कटीरी गांव में मिटटी का अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली को तहसील प्रशासन की टीम ने मौके से पकड़ा। स्याना की एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि गंगा नदी के समीप रवानी कटीरी गांव में जेसीबी द्वारा मिटटी का अवैध खनन किये जाने की सूचना मिली थी। इस पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया और इन्हें थाना नरसैना में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *