गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बालिका के साथ अश्लीलता, अनाथालय प्रधान भेजा गया जेल

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक अनाथालय में अनाथ बालिका (08) से छेड़छाड़ करने के आरोपी अनाथालाय प्रधान को गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। अनाथालय स्टाफ ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 31 जुलाई को इंटरवेल में अनाथालय प्रधान ने एक नाबालिग अनाथ बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की है। इसकी शिकायत खुद छात्रा ने वार्डन से बातचीत के दौरान की। पीड़िता ने अनाथालय में रहने वाली अपनी बड़ी बहन को भी यह बात बताई थी। आरोपी बरेली कैंट थाना क्षेत्र निवासी है।
बरेली शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला काफी गंभीर है। प्रधान ओमकार आर्य (39) पर आईपीसी धारा 354 ए , 9घ/10 पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है। पूछताछ कर उसे विधिक कार्रवाई कर आज दोपहर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि अनाथालय कमेटी को प्रधान की हरकत की शिकायत उसी दिन मिल गई थी लेकिन कमेटी खामोश रही और पुलिस को नहीं बताया गया। इसकी भी जांच होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *